बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: पैलानी,संवाददाता। तहसील क्षेत्र के पैलानी कस्बे में स्थित राजेश्वरी कान्वेंट स्कूल पैलानी के भवन में चल रहे सीताराम सिंह विद्यालय के कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक के स्कूली छात्राओं को टीडी, डीपीटी टीकाकरण किया गया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैलानी में कार्यरत ए,एन,एम श्वेता गुप्ता ने कक्षा 1 से लेकर 5 तक के सभी स्कूली छात्राओं का टीकाकरण किया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों व किशोरों को डिप्थीरिया गला घोटू काली खांसी और टिटनेस जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाना है। यह अभियान स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से चलाया जाता है। यह टीकाकरण तीन गंभीर जीवाणु संक्रमणों के खिलाफ बच्चों के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह चंदेल तथा समस्त अध्यापकों का स्टाफ मौके पर उपस...