Banda News: किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी
बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: बांदा। अतर्रा कस्बे में चोरों ने किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अतर्रा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा के बजरंग नगर निवासी विनीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनकी गौरा बाबा मंदिर के दूसरे गेट के सामने किराने की दुकान है। 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 25 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। दुकान की गुल्लक में रखे करीब 850 रुपये नकद तथा सिगरेट, गुटखा, चॉकलेट समेत करीब 7,500 रुपये कीमत का किराने का सामान गायब था। दुकानदार ने अज्ञात चोरों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.