Banda News: किन्नर ने दर्ज कराई हमले की रिपोर्ट
बांदा, अक्टूबर 18 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के अलीगंज मोहल्ला निवासी किन्नर बन्नो ने हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह गुरु कोदउवा की मौत के बाद वृत्ति जजमानी कमाता है। चमरौडी निवासी मधु उर्फ मुन्ना (किन्नर) अपने चेलों के साथ वृत्ति जजमानी में अवरोध उत्पन्न करता है। शनिवार को सुबह नौ बजे किन्नर मधु अपने साथियों के साथ उसके घर आया और दरवाजे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। वह चेले से भयभीत है। पुलिस ने मधु समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.