Banda News: कालिंजर दुर्ग पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बांदा, अगस्त 18 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने तहसील नरैनी स्थित ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग पहुंचकर भगवान शिव के पावन स्वरूप नीलकंठ महाराज के दर्शन एवं विधिवत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर सहित आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुगम एवं सुरक्षित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कालिंजर दुर्ग की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही पावन धाम की गरिमा एवं स्वच्छता बनाए रखने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.