बांदा, सितम्बर 30 -- Banda News: बांदा। अतिरिक्त दहेज में कार व दस लाख रुपये न देने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ क्रूरता की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर नशे की गोलियां खिलाकर आए दिन अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता ने उसकी शादी पिछले वर्ष 11 दिसंबर 2025 को शहर के एक मैरिज हाल से धूमधाम से की थी। शादी में पांच लाख रुपये व दस लाख के जेवर सहित बाइक व अन्य सामान देकर विदा किया। यह भी पढ़ें- Banda News: पति जबरन बनाता अप्राकृतिक संबंध, विरोध पर पीटता शादी के बाद वह चित्रकूट जनपद के शिवराम निवासी युसूफ उर्फ गोलू के घर पहुंची तो ससुराल वाले कम द...