Banda News: कार की टक्कर से युवक घायल
बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ा सानी गांव निवासी 23 वर्षीय अजय पुत्र राजबहादुर मंगलवार की दोपहर बेर्राव गांव से बाइक लेकर अपने गांव जा रहा था। तभी गांव के नजदीक सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद कार समेत चालक मौके से फरार हो गया। घायल को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.