Banda News: कार की टक्कर से भाई-बहन घायल
बांदा, अगस्त 29 -- Banda News: बबेरू। उमरहनी गांव के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसे में रयान गांव निवासी 22 वर्षीय अनीषा पत्नी अमर सिंह और जरर गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र देवीदीन घायल हो गए। अनीषा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर उपचार जारी है। राहुल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.