Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत
बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: पैलानी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से गांव जा रहे युवक (ठेकेदार) को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र सिंधन कला गांव के रामसुफल ने बताया 30 वर्षीय पुत्र विनोद की सास की मौत हो गई थी। विनोद उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने बांदा आया था। अंतिम संस्कार के बाद सोमवार शाम विनोद 35 वर्षीय पारिवारिक भाई मुन्नू के साथ बांदा से बाइक में बैठकर गांव जा रहे थे। तभी पैलानी स्थित केन पुल पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.