बांदा, नवम्बर 4 -- Banda News: बांदा। कार की टक्कर से घायल किसान ने दम तोड़ा। गिरवां थाना क्षेत्र के रहूसतगांव निवासी 66 वर्षीय राममनोहर पुत्र रामभरोसे पांच दिन पहले खेत से घर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । मृतक के पुत्र अरुण उसका पिता किसानी करता था। उसके पास 8 बीघा जमीन है पत्नी कुंती देवी के अलावा दो पुत्र छोड़ गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...