Banda News: कार्यवाहक व प्रभारी प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण का मामला विधान परिषद में उठाया
बांदा, अगस्त 5 -- Banda News: बांदा। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कार्यवाहक एवं प्रभारी प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण का मुद्दा विधान परिषद में उठाया गया है। सदस्य विधान परिषद डॉ. बाबूलाल तिवारी ने नियम-110 के अंतर्गत प्रमुख सचिव, विधान परिषद को सूचना देकर सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित कराया है। सूचना में कहा गया है कि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कार्यवाहक एवं प्रभारी प्रधानाचार्य निर्धारित सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यताओं को पूरा करते हैं और वर्षों से विद्यालयों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। उन्हें वर्तमान में भी प्रधानाचार्य के समान वेतन प्राप्त हो रहा है, इसलिए नियमित किए जाने से राजकीय कोष पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.