Banda News: कानपुर से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बांदा, जुलाई 8 -- Banda News: बांदा। थाना बदौसा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने वाले अन्तरराज्जीय आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक आशीष पटेरिया ने बताया मंग़लवार को चेकिंग के दौरान तुर्रा पुल मोड़ पर एक युवक बाइक स बिना हेलमेट आते दिखा तो रोककर पूछताछ की गई। कागजात मांगने पर कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। पूछताछ में मोहित पुत्र किशन बिहारी निवासी ग्राम खुदावली थाना दिनारा शिवपुरी (म.प्र) ने बताया बाइक उसने वर्ष 2023 में कानपुर नगर से चोरी की है और फर्जी नंबर प्लेट लगाई है। जानकारी करने पर पता चला कि थाना नौबस्ता जनपद कानपुर में केस दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.