Banda News: काजीपुर नाले में पुल न होने से ग्रामीण परेशान
बांदा, अगस्त 22 -- Banda News: बदौसा, संवाददाता। नरैनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बदौसा के मजरा बरकतपुर अंश और काजीपुर के नाले पर पुल नहीं होने से बरसात में ग्रामीण परेशान हैं। यह नाला चित्रकूट के रसिन क्षेत्र से निकलता है और इसमें रसिन बांध की नहर का पानी भी आता है। पानी बढ़ने के बाद दोनों गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित हो जाता है और ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और बुजुर्गों को जरूरी काम से बाहर ले जाने में परेशानी हो रही है। सुशील यादव, मो. आवेश खान, वसीम खान, कयामुद्दीन खान, रामेंद्र यादव, साबिर अमीन, मुजाहिद खान, इमरान खान, सलमान खान और हसरत (पप्पू) ने पुल की मांग की है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: सड़क के जगह-जगह कटान से 14 गांवों के लोग परेशान
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.