Banda News: कस्बा के अद्भुत चौराहे में लगा जाम, एंबुलेंस फंसी
बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बबेरू। बबेरू के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को बारिश के बीच भीषण जाम लग गया। इससे करीब दो घंटे तक वाहन टस से मस नहीं हो पाए। जाम में एंबुलेंस, कार व बसें फंसी रहीं। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटा और आवागमन बहाल हो सका। कस्बा में मुख्य चौराहे पर आए दिन जाम लगता है। मंगलवार को भी यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारी बारिश के बीच दोपहर में चौराहे पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को संभालने में जुट गए। पुलिस ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत कर वाहनों को एक-एक कर निकालने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद किसी तरह यातायात सुचारु हो सका। जाम में दो एंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.