बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: पैलानी। जिले में बी-पैक्स (साधन सहकारी समितियों) के कर्मचारियों की हड़ताल से खाद की उपलब्धता प्रभावित होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 22 अक्टूबर से जारी हड़ताल के चलते जसपुरा और पैलानी क्षेत्र की सहकारी समितियों पर ताले लटकने से किसानों को डीएपी और यूरिया खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। खाद की किल्लत से किसानों को फसलों की पैदावार प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है।वर्तमान में दलहन और तिलहन की बुआई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, जबकि गेहूं की बुआई का सीजन भी नजदीक है।ऐसे में समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों का खेती-किसानी का पूरा कार्यक्रम प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सहकारी समितियों में...