Banda News: करंट से महिला की मौत पर किया दो लाख जुर्माना
बांदा, नवम्बर 10 -- Banda News: बांदा,संवाददाता। जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत में बिछाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आकर महिला की मौत के मामले में स्थायी लोक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने बिजली विभाग समेत चार जिम्मेदारों को मृतका के परिवार को दो लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। दो माह में भुगतान नहीं करने पर उन्हें बैंक दर से ब्याज भी देना होगा। बबेरू तहसील के अनौसा गांव निवासी शकील अहमद की 40 वर्षीय पत्नी महरून निशा 21 जनवरी 2025 को खेत में चारा काटने जा रही थीं। लप्पू झइया के बोर के पास जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंटयुक्त नंगे तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति शकील अहमद ने तीन लोगों पर शिकार के लिए तार बिछाने और बिजली विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.