Banda News: करंट से तीन लोग झुलसे
बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगाहनी गांव निवासी 61वर्षीय द्रोपदी पत्नी साहब सिंह सोमवार की दोपहर पंखा हटा रही थी। तभी करंट लग जाने से वह झुलस गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गरौती गांव निवासी 26वर्षीय आरती पत्नी राजू सोमवार की दोपहर सफाई कर रही थी। तभी उसने कूलर छू लिया जिससे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी 15वर्षीय मुस्कान पुत्री शारदा सोमवार की दोपहर करंट लग जाने झुलस गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.