Banda News: करंट से चिपकी पत्नी को बचाने दौड़े वृद्ध की करंट से मौत
बांदा, अगस्त 6 -- Banda News: नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करंट से पत्नी को बचाने दौड़े बुजुर्ग की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं पत्नी झुलस गई। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लहुरेहटा गांव निवासी 67 वर्षीय बिस्मिल्ला ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे घर के कमरे में रखे पंखे को चालू करने गईं थी, पंखे को छूते ही उन्हें करंट लग गया। इस बीच पति रुस्तम पुत्र कासिम उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। परिजन ने दोनों को सीएचसी नरैनी पहुंचाया। यहां डॉ. विपिन ने परीक्षण के बाद रुस्तम को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। रुस्तम के पांच बेटे हैं। वह खेती किसानी करते थे। नरैनी कोतवाल भाष्कर मिश्र ने बताया कि परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.