Banda News: करंट लगने से हुई थी पिता-पुत्र की मौत
बांदा, जुलाई 25 -- Banda News: बांदा। सिटी गार्डेन में पिता पुत्र की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से पत्नी बेहोश हो गई थी। घटना के दूसरे दिन भी पति और पुत्र की मौत के गम में वह सदमें में है। पुलिस ने दोनो शवो का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनो पिता पुत्र की करंट लगने से मौत होने की पुष्टी की गई है। गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी 58वर्षीय बाबूलाल पुत्र मंगी कोटार्य सिटी गार्डेन में चौकी दारी करता था। गुरूवार की रात उसका 28वर्षीय पुत्र धीरेद्र नहाने के बाद दूसरे कमरे में गया था। इसी बीच करंट की चपेट में आ जाने से वह चिपक गया। पुत्र को चिपका देख मौके पर पहुंचे पिता ने धीरेद्र की कमर पकड़ कर खीचने लगा। करंट की चपेट में आ कर वह भी झुलस गया था। दोनो की मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार को दोनो शवों का पोस्टमार्टम करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.