Banda News: करंट लगने से मासूम की मौत
बांदा, अक्टूबर 6 -- Banda News: बांदा। घर में खेल रही मासूम फर्राटा पंखा को छू लिया जिससे करंट की चपेट में आकर चिपक गई। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी बृजराज ने बताया कि उसकी डेढ वर्षीय भतीजी संस्कृति पुत्री लवकुश सोमवार की शाम घर के कमरे में खेल रही थी। उसकी घर में उसकी मां ने लिपाई किया था। गीली जमीन पर पंखा चल रहा था। खेल खेल में संस्कृति ने पंखा छू लिया। जिससे करंट की चपेट में आकर चिपक गई। मां ने देखा तो प्लग हटाकर उसे करंट से मुक्त कराया। जीवित होने की आशंका पर उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के ताऊ ने बताया कि उसका पिता मजदूरी करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.