Banda News: करंट की चपेट में आकर लाइन मैन की मौत
बांदा, जुलाई 29 -- Banda News: अतर्रा । करंट की चपेट में आकर लाइन मैन की मौत हो गई। बदौसा कस्बे के ग्राम बगैचा पुरवा निवासी विद्युत विभाग के आउट स्रोर्सिंग 35 वर्षीय लाइन मैन सरदार खान बुधवार रात करीब नौ बजे अतर्रा कस्बे के डिग्री कालेज के पास फाल्ट ठीक कर रहा था। इस दौरान जब वह खंभे में चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था तब वह करंट लगने से नीचे गिर गया। उसे सीएचसी अतर्रा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह दो साल से लाइन मैन का काम कर रहा था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। किसी के जनरेटर के बैक करंट से घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.