Banda News: कमासिन कूड़े के ढेर और जलभराव से ग्रामीण परेशान
बांदा, जुलाई 25 -- Banda News: कमासिन। आकांक्षी विकास खंड कमासिन की ग्राम पंचायत कमासिन में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। इतना ही नहीं, विद्यालयों के सामने भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुनील कुमार,बीएम शुक्ला, विजय कुमार, भोन्डी , बच्छराज सहित सीएनजी चालक रामबरन , विनोद कुमार,तथा अनन्त वर्मा ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि ग्राम पंचायत में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण कराया जाए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.