Banda News: कमरा बंद कर क्लीनर ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: बांदा।कमरा बंदा कर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कालेज में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी लल्लू ने बताया कि उसके 30 वर्षीय भतीजे राजेश ने मंगलवार की शाम करीब छह बजे अपने घर में कमरा बंद करके नशे में जहर खा लिया। बच्चों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह उल्टी करता मिला। उसे नरैनी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में छोटा व अविवाहित था। वह ट्रक में क्लीनर का काम करता था। लल्लू का कहना है कि किसी से कोई बात नहीं हुई। वह शाम को शराब के नशे में घर आया था, साथ में शराब भी लिए था, सबको घर के कमरे से बाहर कर सोने जाने की बात कहकर उसने यह आत्मघाती कदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.