बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने तथा कबड्डी कोर्ट का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। ऋषि वेदव्यास की जन्मस्थली के पर्यटन विकास कार्य, यमुना नदी में स्नान घाट/सुविधाओं के निर्माण तथा सिद्ध बाबा आश्रम के पर्यटन विकास कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। हाईस्कूल सिंगपुर के निर्माण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की कार्यशाला, तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर...