Banda News: कटहल के पेड़ से फंदा लगा की खुदकुशी
बांदा, अक्टूबर 1 -- Banda News: पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के बच्चा डेरा गांव में गुरुवार को एक युवक का शव कटहल के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बच्चा डेरा निवासी 40 वर्षीय कल्लू पुत्र मईयादीन का शव गांव में कटहल के पेड़ पर काली साफ़ी के सहारे फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कल्लू चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।वह ढाबे में खाना बनाने का काम करता था।बताया गया कि कल्लू शराब का आदी था। उसकी मां का नाम रनिया देवी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.