Banda News: कच्ची सड़क में कीचड़ ही कीचड़, बच्चे परेशान
बांदा, अगस्त 18 -- Banda News: पैलानी। तिंदवारी ब्लाक के निवाइच गांव में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जाने का रास्ता बेहद खराब है। विद्यालय तक कच्ची सड़क होने से पूरे में घुटनों तक कीचड़ है। मंगलवार को बारिश बंद होने के बाद दोपहर में छुट्टी हुई तो बच्चे घर तक पहुंचने में कीचड़ से सरावोर हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष से सड़क की ऐसी हालत है। बच्चे व महिलाएं इसी रास्ते से जाने को मजबूर हैं। बारिश होते ही यहां कीचड़ हो जाता है। इसी रास्ते से शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विद्यालय जाते हैं और आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। अभिभावकों का कहना है कि ग्राम प्रधान व बीडीओ से कई बार सड़क के लिए कहा गया है, आज तक इसकी सुध कुसी ने नहीं ली। यह भी पढ़ें- Banda News: दलदल भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते नोनार के बच्चे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.