Banda News: कच्ची दीवार गिरने से महिला की दब कर मौत
बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव में दीवार में मिट्टी लगाते समय कच्ची दीवार भर भरा कर ढहने से महिला की दब कर मौत हो गई। शव देखते परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमारा निवासी भीखम ने बताया 55 वर्षीय पत्नी पच्ची मंगलवार सुबह 10 बजे कच्ची दीवार पर मिट्टी लगा रही थीं। इसी दौरान बारिस में भीगी दीवार भरा भरा कर ढह गई। इससे वह मलबे में दब गई। शोर सुन परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे बाद उसे मलबे से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति भीखम वर्मा ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.