Banda News: कई दिनों बाद लगा नंबर, मिली दो बोरी खाद
बांदा, अक्टूबर 7 -- Banda News: बांदा। सहकारी संघ तिंदवारी में बुधवार को दस बजे के पहले ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। दस बजे जैसे ही काउंटर खुला तो किसान कतार में लग गए। चार दिन पहले जिन किसानों को टोकेन दिए गए थे,उन्हें दो-दो बोरी खाद दी गई। सोसायटी के कर्मचारी नीरज ने बताया कि एक ट्रक डीएपी आई है। इसीलिए बड़े किसानों को दो-दो व छोटे किसान को एक-एक बोरी डीएपी दी जा रही है। वहीं धौसड़ से आए किसान महेंद्र पाल ने बताया कि 40 बीघे के काश्तकार हैं। दो बोरी खाद बड़ी मुश्किल से मिल पाई है। सोसायटी में खाद को लेकर महिला व पुरुष किसानों में बड़ी मारामारी दिखी। यह भी पढ़ें- Banda News: दोपहर बाद खत्म हो गई खाद, वापस लौटे किसान कई किसान तो सुबह पांच बजे ही घर से खाद के लिए निकले थे। यहीं मंजन-दातून व नाश्ता किया और खाद मिलने का इंतजार करते रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.