Banda News: औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बन रही बाधा, भड़के व्यापारी
बांदा, सितम्बर 29 -- Banda News: बांदा। औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर उद्यमियों में रोष व्याप्त है। जिला औद्योगिक विकास संगठन के पदाधिकारियों और उद्यमियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भूरागढ़ और पुलिस लाइन स्थित औद्योगिक आस्थान की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। उद्यमियों ने आरोप लगाया कि उद्योग बंधु की बैठकों में जिलाधिकारी की ओर से दिए गए निर्देशों के बावजूद संबंधित विभागों के स्तर पर समस्याओं का प्रभावी निस्तारण नहीं हो रहा है। उद्यमियों ने बताया कि भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की अनियमित कटौती से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। कई बार बिजली बाधित होने से औद्योगिक इकाइयों का काम रुक जाता है। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और पक्की नालियां भी नहीं हैं। झाड़ियों की वजह से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.