बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: खुरहंड। गिरवां थाने के खुरहंड कस्बा निवासी अंकिता द्विवेदी पुत्री दिनेश ने दो ननदों पर मारपीट का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि वह सात अगस्त को शाम चाचा विजय के घर रामायण में जा रही थी। तभी चौराहे पर ननद पल्लवी व काजल अवस्थी निवासी गोखिया रोड अतर्रा मिल गईं। उनके साथ एक व्यक्ति और था। तीनों ने गालियां दी और धमकाया। मारपीट की। गुहार पर चाचा विजय द्विवेदी व अन्य लोग आ गए तो तीनों धमकाते हुए भाग गए। गिरवां थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गिरवांथाने में ननद पल्लवी व काजल सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...