बांदा, अगस्त 12 -- Banda News: पैलानी। पैलानी तहसील के नांदादेव पंडोहरा मार्ग के मध्य स्थित रपटे का एक पिलर धंस जाने एवं पुल के ऊपर दरार पड़ जाने की वजह से रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है। राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। रपटे के दोनों किनारो पर ईंट की दीवार खड़ी करके आवागमन को पूरी तरीके से रोक दिया गया है। इसका अब 55 लाख रुपये से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। पुल के दोनों किनारो पर होमगार्ड एवं पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। तहसील प्रशासन द्वारा उक्त पुल की सतत निगरानी की जा रही है। आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नाव का संचालन किया जा रहा है। एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को आवागमन न करने के लिए आसपास के गावों मडौ़ली खुर्द,पडो़हरा आदि गांवों में मुनादी कराई...