बांदा, अगस्त 22 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। जल निगम (ग्रामीण) की ओर से शनिवार को ग्राम पंचायत गड़ौला (जसपुरा) में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल बचाने की शपथ दिलाई। अधीक्षण अभियंता ने अमलीकौर में पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। बेहतर पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत विकास खंड जसपुरा की ग्राम पंचायत गड़ौला में ग्राम पंचायत भवन पर जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता इंजीनियर मोहित चक, सहायक अभियंता शशांक शेखर, जूनियर इंजीनियर रमेश गुप्ता एवं एडीओ पंचायत ने गरामीणों को पेयजल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। जूनियर इंजीनियर रमेश गुप्ता ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड जसपुरा में संचालित अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना (भूमिगत आधारित) के संबंध में बताया। ज...