बांदा, जुलाई 23 -- Banda News: पैलानी (बांदा)। सरहद से जुड़े एमपी की पन्ना की घाटियों में कई दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण बांध उफनाने लगे हैं और वहां से लगातार पानी डिस्चार्च किया जा रहा है। इससे केन और यमुना दोनों का जल स्तर अब तेजी से बढ़ने लगा है। गुरुवार को भूरागढ़ में केन नदी खतरे के निशान से आठ तो यमुना13 मीटर दूर हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। एसडीएम पैलानी ने केन व यमुना नदियों की स्थिति देखी। आसपास के ग्रामीणों को सचेत किया। लेखपाल व सचिवों सहित ग्राम प्रधान आदि को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना, छतरपुर व सतना जनपदों में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे इन तीनों जिलों से होकर गुजरी केन नदी भी अब मचलने लगी है। इसमें पिछले तीन दिनों से लगातार जल स्तर बढ़ रहा...