Banda News: एनसीसी भर्ती में दो सौ छात्रों ने बहाया पसीना
बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती के लिए 200 छात्रों ने प्रक्रिया में भाग लिया और पसीना बहाया। उन्हें लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू व शारीरिक दक्षता परीक्षा से होकर गुजरना पड़ा। विद्यालय प्रबंधक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय की देखरेख में दो दिवसीय राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के नए सत्र 2026-2028 के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर के कमांडिंग आफिसर कर्नल बृजेश पठानिया के निर्देश पर 24 व 25 अगस्त को विद्यालय परिसर में छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभागिता की। भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत दौड़ कराई गई। पुश-अप्स एवं मेडिकल फिटनेस जांच की गई। लिखित परीक्षा भी दी, जिसमें सामान्य ज्ञान एवं एनसीसी संबंधी प्रश्न पूछे गए। इस अवसर पर पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.