बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के गायत्री नगर में शनिवार रात घर के ऊपर से निकली एचटी लाइन के पोल में उतरे करंट से घर में आग लग गई। इससे सामान,नकदी व जेवर जल गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। गायत्री नगर में नरोत्तम के घर में शनिवार रात डेढ़ बजे आग लग गई। नरोत्तम की पत्नी को पता चला तो शोर मचाया। लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। 20 मिनट में फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: हर्रा में बिजली लाइन में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली नरोत्तम ने बताया घर के ऊपर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन के सपोर्टिंग पोल से घर में करंट पहुंच गया। आग की चपेट में आने से सोने-चांदी के गह...