Banda News: एक माह बाद भी नहीं हटा रेलिंग में धराशाई पेड़
बांदा, जुलाई 5 -- Banda News: बांदा। जनपद में 29 मई को आए तूफान में बाबूलाल चौराहा के पास स्थित पुराने ओवरब्रिज की रेलिंग में पेड़ गिर गया था। तब से इसे नहीं हटाया गया। पुल की रेलिंग भी उसी तरह टूटी है। सर्विस लेन होने से पूरे दिन इस रास्ते से छात्र-छात्राएं व आम लोग गुजरते हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से अनदेखी की जा रही है। पीलीकोठी व बाबूलाल चौराहे के बीच पुराने ओवरब्रिज में सवा माह से यूके लिप्टिस का पेड़ टूटा पड़ा है। पोल व केबल भी चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की टहनियां साफ करा दी थी और आपूर्ति चालू कराकर चले गए। अग्निशमन कार्यालय के अंदर लगा पेड़ गिरने से पुल की रेलिंग और चहारदीवारी टूट गई थी। तब से न तो रेलिंग दुरुस्त कराई गई और न ही पेड़ हटवाया। बिजली का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.