बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: अतर्रा। एक माह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के मामले में दिवंगत के भाई ने तहरीर देते हुए चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। नरैनी थाना क्षेत्र के गांव पल्हरी निवासी 25वर्षीय नरेश यादव बीते दो जुलाई की दोपहर बाइक से बहन की ससुराल ग्राम महोखर जा रहा था। तभी नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी - मिर्जापुर रात की आयुर्वेदिक कॉलेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया था। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा पहुंचाया था। जहां ड्यूटी में मौजूद डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया था। यह भी पढ़ें- कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत मृतक के भाई उमेश ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी...