Banda News: उधारी दिए रुपये मांगने पर महिला ने कुल्हाड़ी से किया हमला
बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के बांधा पुरवा गांव में उधारी के रुपये मांगने पर महिला ने युवक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गांव के संतराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह वह खेत गया था। वापस लौटते समय साढ़े दस बजे भाई सुरेश के साथ सुमित्रा कुशवाहा के दरवाजे पर पहुंचे। सुमित्रा की बेटी राजकुमारी ने अपनी बेटी की शादी में 35 हजार रुपये उनसे उधार लिए थे। वहीं रुपये मांगने लगे तो राजकुमारी ईंट व कुल्हाड़ी लेकर आई और हमला कर दिया। सुरेश के सिर में कई वार करने से उसे गंभीर चोंटे आईं और बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने ललकारा तो राजकुमारी भाग गई। उसका इलाज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.