बांदा, सितम्बर 29 -- Banda News: पैलानी। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित पपरेंदा गांव में बारिश के समय जलभराव की भीषण समस्या सामने आई। गांव की गलियों से यहां तो पानी छंट गया है, पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पपरेंदा में आज भी उसी तरह जलभराव बना हुआ है। मंगलवार को यहां पड़ताल की गई तो कुछ शिक्षक जरूर मौके पर मिले, बच्चे एक भी नहीं मिले। प्रधानाचार्य अजय सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से दसवीं तक के करीब साढ़े तीन सौ बच्चे पंजीकृत हैं। जलभराव होने के चलते बच्चों को नहीं बुलवाया जा रहा है। माह भर से यहां पढ़ाई का कार्य प्रभावित है। वहीं अभिभावकों ने बताया कि तालाब के किनारे विद्यालय है। यह भी पढ़ें- Banda News: हर तरफ जलभराव, नौनिहाल व शिक्षक कैसे पहुंचे स्कूल पूरे गांव का पानी तालाब में पहुंचता है और तालाब से विद्यालय परिसर में भर जात...