Banda News: उंगली में लिपटे सांप को डंडे से मारकर छुड़ाया, डसने से बालक की मौत
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात पिता के साथ तखत पर सो रहे छह वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। सांप बालक की उंगली में लिपट गया। पिता ने डंडे से पीटकर सांप को मारकर बच्चे को छुड़ाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। गांधी नगर निवासी मेवालाल ने बताया 06 वर्षीय बेटा रंजीत गुरुवार रात उसके साथ तखत पर सो रहा था। तभी सांप ने उसकी बाएं हाथ की उंगली में डस लिया। बच्चे के चीखने पर उसकी नींद खुल गई। देखा तो सांप उसकी उंगली लिपटा था। उसने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन सांप ने उसकी उंगली नहीं छोड़ी। तब उसने सांप को डंडा से पीट कर मार डाला। इसके बाद रंजीत को पहले सीएचसी नरैनी में दाखिल कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे रान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.