बांदा, सितम्बर 5 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र में ई रिक्शा में पलटने से दबकर मासूम की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौडा गांव निवासी शशिकांत मिश्र की पत्नी जय देवी उपचार कराने तिंदवारी आई थी। ई-रिक्शा में बैठकर वह अपने 9 वर्षीय पुत्र शिवा के साथ गांव परसौडा जा रही थी। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे जय देवी और पुत्र शिवा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही शिवा को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा आलोक मिश्रा ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में धुत था लापरवाही पूर्वक ई रिक्शा को चलते हुए उसने घटना को अंजाम ...