बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: बांदा। मटौंध कस्बे के हुसैन नगर निवासी मुश्ताक ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि वह नगर पंचायत में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच करने का फील्ड कर्मचारी है। वह जुलाई 2013 से आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर रहा है। बताया कि ईओ उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। एक जून को अपने चेंबर में बुलाकर कहा कि तुम्हे व तुम्हारी मां को जेल भेजवा दूंगा। जिलाधिकारी ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...