बांदा, अगस्त 2 -- Banda News: बांदा। जनपद में एक बार फिर किसानों के मन में सूखे की आशंका सताने लगी है। आसमान से काले मेघ गायब हैं और सावन माह में जेठ जैसी चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई माह जमकर बरसा,पर सावन लगते ही मानसून ठिठक गया है।

बारिश का पूरा विवरण इस वर्ष अभी तक 311.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि पिछले वर्ष 31 जुलाई तक 759.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश कम होने से धान व खरीफ अन्य की फसलों पर प्रभाव पड़ रहा है। जनपद में इस वर्ष मानसून करीब एक सप्ताह विलंब से आया, लेकिन एक जुलाई से ही झमाझम बारिश की शुरुआत हुई। पूरे जुलाई कभी रुक-रुककर तो कभी तेज बारिश से गर्मी से जूझ रहा पूरा जिला पानी-पानी हो गया। लेकिन इधर, एक सप्ताह से मौसम साफ है और जब कभी काले मेघ दिखते हैं, पर बूंदाबादी कर निकल जा रहे हैं।

किसानों की चिंता धान...