बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: चित्रकूट। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अभिनव कुमार दुबे की अदालत ने आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी संजय निवासी भवानीपुर जनपद बांदा हाल मुकाम गंगा जी रोड पुरानी बाजार कर्वी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को दो सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन पक्ष से अदालत में सहायक अभियोजन अधिकारी आकाश साहू ने प्रभावी बहस की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...