Banda News: आरोपी के नाबालिग होने पर नहीं हुई गिरफ्तारी
बांदा, सितम्बर 23 -- Banda News: बांदा। जसपुरा कस्बे के युवक व युवती के मामले को लेकर सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने कहा है कि मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर निस्तारण कराया गया है। युवती को समझाया गया कि आरोपी के किशोर होने के कारण उसकी गिरफ्तारी करना संभव नहीं है। बता दें कि मंगलवार को सुबह कचहरी परिसर में जसपुरा की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपने कथित प्रेमी को पकड़कर दुपटटे से बांध लिया था और पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करने की बात कही थी। सीओ ने बताया कि जसपुरा थाने में युवक के सुलेमान के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह भी पढ़ें- प्रेमी को दुपट्टे से बांध युवती ने पुलिस के हवाले किया मामले की विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.