बांदा, सितम्बर 20 -- Banda News: पैलानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के निर्देशन में रविवार को क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़रिया, सिंधनकला और चंदवारा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में कुल 90 पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी के रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़रिया में 28, सिंधनकला में 37 और चंदवारा में 25 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।चंदवारा में डॉ. सुमन देवी, फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह उत्तम, लैब टेक्नीशियन अखिलेश सिंह गौतम और एएनएम सीमा देवी मौजूद रहीं। वहीं सिंधनकला में डॉ. शशि सिंह चौहान, फार्मासिस्ट प्रदीप सिंह, लैब टेक्नीशियन अभिषेक कुशवाहा की उपस्थिति रही, जबकि डॉ. हिमां...