बांदा, अगस्त 30 -- Banda News: बांदा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में किसी पीएचसी में डाक्टर तो किसी में फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स मरीजों को देखते हुए मिले। मेले में ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और वायरल बुखार, फंगल इंफेक्शन के रहे। जिनकों दवा देकर उपचारित किया गया। केस- एक

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छाबी तालाब में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। स्टाफ ने बताया कि डाक्टर अवकाश पर हैं। जिसकी वजह यहां मरीजों को फार्मासिस्ट प्रशांत रैकवार ,राम प्रसाद त्यागी , सपोर्ट स्टाफ में संगीत लखेरा, व चतुर्थ श्रेणी लखन लाल मौजूद मिले। आयुष में 14 मरीज ओपीडी में पहुंचे जबकि एलोपैथिक 26 मरीज देखे गए। पिछले कई मेलों में पड़ताल के दौरान भी यहां चिकित्सक नदारद मिले हैं। आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और वायरल ...