बांदा, जुलाई 19 -- Banda News: बांदा। शहर के गुलाबबाग प्राथमिक स्वास्थ्य की पड़ताल में दोपहर एक बजे एक भी मरीज मौके पर नहीं मिला। सपोर्टर स्वास्थ्य कर्मी पवन ने डाक्टर की अनुपस्थिति के बारे में पूछने पर पहले बताया कि डाक्टर साहब अंदर हैं। फिर अन्य कर्मियों से सलाह लेने के बाद बताया कि पास में एक गंभीर मरीज का इलाज करने एक घर गए हैं। फार्मासिस्ट ने डाक्टर मोहम्मद आरिफ को आनन-फानन फोनकर पड़ताल की जानकारी दी तो वह भागते हुए पीछे के दरवाजे से अस्पताल में दाखिल हो गए। अस्पताल में मौके पर पेंटिंग का काम चल रहा था और एक भी मरीज मौके पर नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Orai News: एसीएमओ ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य मेला का जाना हाल, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश अस्पताल के सामने किराना दुकान किए महिला ने बताया कि आज रविवार है, इसलिए मरीज व डाक्टर नही...