बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में आरसीसी सड़क निर्माण के बाद जल निकासी की समस्या गंभीर हो गई है। सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव के कारण कई मकान भी गिर गए। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपकर जांच कराने की मांग की है। जमालपुर निवासी ग्रामीण सर्वेश, विमल, मालती, नीलू, गीता, रामप्यारी, रमेश, सुधा आदि ने शिकायती पत्र में बताया कि 5 अगस्त को करीब 11 बजे उनके मकान गिर गये। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के प्रधान की ओर से आरसीसी सड़क बनवाई गई है। सड़क निर्माण के बाद पानी की निकासी प्रभावित हो गई और सड़क पर पानी भरा रहने लगा। इसके चलते आसपास के घरों और अन्य स्थानों पर...