Banda News: आरक्षण कार्यालय में टिकट दलालों के खिलाफ चला अभियान, एक पर मुकदमा
बांदा, सितम्बर 9 -- Banda News: बांदा। रेलवे में टिकटों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को मंडल झांसी अपराध शाखा की डिटेक्टिव विंग और आरपीएफ बांदा की संयुक्त टीम ने आरक्षण कार्यालय में अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए आरपीएफ पोस्ट बांदा ले जाया गया। जांच में एक युवक टिकटों का अवैध कारोबार करते पाया गया। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंडल झांसी अपराध शाखा डिटेक्टिव विंग के उपनिरीक्षक नवीन कुमार हमराह स्टाफ और आरपीएफ पोस्ट बांदा के उपनिरीक्षक संतोष कुमार हमराह स्टाफ के साथ मंगलवार को रिजर्वेशन कार्यालय पहुंचे। टीम ने टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। यह भी पढ़ें- Banda News: रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर से एक संदिग्ध को आरपीएफ ने दबोचा कार्रवाई के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.