Banda News: आमरण अनशन पर बैठे किसान की तबीयत बिगड़ी, भर्ती
बांदा, जुलाई 4 -- Banda News: बांदा। भाकियू के बैनर तले शहर के अशोक लॉट में चकबंदी अनियमितताओं के विरोध में चल रहे आमरण अनशन के दौरान शनिवार को एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशोक लाट पर 19 दिन से धरना जारी है जिसे चार दिन पहले आमरण अनशन में तब्दील कर दिया गया है। शनिवार को अनशन के दौरान तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव निवासी किसान कल्लू की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 19 दिनों से धरने पर थे और बीते चार दिनों से आमरण अनशन कर रहे थे। उनका आरोप है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताएं की जा रही हैं। आरोप लगाया कि उनकी लगभग आठ बीघा जमीन मुख्य सड़क के किनारे है, जिसे चकबंदी के नाम पर जंगल क्षेत्र में आवंटित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.